ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अमर शहीद बख्तावर सिंह के नगर व हातोद औद्योगिक क्षेत्र मे विकास यात्रा ने किया भ्रमण

Admin

Wed, Feb 15, 2023


हातोद व सुनेडी मे 269.90 लाख की पेयजल योजना हुआ लोकार्पण, एक हजार परिवार होंगे लाभान्वित
खेलो इंडिया मे कांस्य पदक जीतने वाली चेतना मारू का किया सम्मान

https://youtu.be/IYZ9ajeiNv4

सरदारपुर। विकास यात्रा 11 वे दिन ग्राम  राजपुरा से आरंभ होकर ग्राम पंचायत अमझेरा  पहुॅची। विकास यात्रा ने महाराव बख्तावर सिंह मार्ग से अमझेरा मे प्रवेश किया। महल परिसर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले अतिथियों द्वारा राव बख्तावर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शुभम दीक्षित ने सम्बोधित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे अवगत करवाया।

साथ हि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, ग्राम पंचायत एवं आजीविका मिशन आदि विभागों के हितग्राहियों को सम्मानित किया।  ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी मनीष सिरेसवाल एवं विद्युत मंडल के लाइनमैन राजेश मोहनीय, जितेन्द्र कामलीया का भी उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए सम्मान किया। जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की अमझेरा के मेसको डेम का नाम राव बख्तावर सिंह के नाम से करने एवं बोला बैराज का नाम स्वर्गीय राजा प्रेम सिंह दत्तिगाव के नाम से करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक मे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। जल्दी हि नामकरण की सौगात मिलेगी। मंच पर सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, नायब तहसीलदार अंतर सिंह कनेश, विजय दीक्षित, पप्पू कुशवाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे  पीडब्ल्यूडी के  एसडीओ एलएन राठौर,आरईएस एसडीओ ललित वैद्य पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया,ग्राम पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।
विकास यात्रा इसके बाद चालनी, सुनेडी ,मिंडा, हातोद, मांगोद, मोरगाव, उडेली का भ्रमण किया एंव चिचोडिया में रात्रि विश्राम होकर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुये। जिसमें समस्त विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी गांव वासियों को दी।

bakhtavarexpress.com/


विकास यात्रा के दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल,पुर्व विधायक वेलसिंह भुरिया,पुर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड़ के द्वारा ग्राम हातोद मे 194 लाख की पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। जिससे 897 परिवार लाभान्वित होगे। वही ग्राम सुनेडी मे 75.90 लाख की पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। जिससे 120 परिवार लाभान्वित होगे।  
विकास यात्रा मे एसडीएम राहुल चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,सांसद प्रतिनिधी राजेन्द्र गर्ग,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड़ ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता मे भाग लेकर कांस्य पदक जीतने वाली सरदारपुर नगर की फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू का स्वागत कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी ने किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें