ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

दुर्घटना : ट्रैक्टर पलटा 4 लोग दबे, रास्ते से गुजर रहे युका अध्यक्ष ओर डॉक्टर भाई ने की मदद,गंभीर घायल को दिया सीपीआर

Bakhtavar Express

Mon, Oct 20, 2025

सरदारपुर। बीतीं रात्रि सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर सरदारपुर में साईं मन्दिर के समीप एक ट्रैक्टर पलटी खा गया। इस हादसे में 4 लोग दब गए। इसी दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी व उनके भाई डॉ. महेश चौधरी ने सभी को निकाला व एक व्यक्ति को सीपीआर भी दिया। घायलों को रात्रि में ही सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार दरमियान रात्रि करीब 12.30 बजे सरदारपुर से नरसिंह देवला जा रहा एक ट्रैक्टर सरदारपुर में साई मंदिर के पास असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में सरदारपुर 2 पुरुष, एक बच्ची व एक महिला दब गए। इसी दौरान अपने डॉक्टर भाई को लेकर अपने गांव जा रहे युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी व उनके भाई डॉक्टर महेश चौधरी ने ट्रैक्टर में दबे लोगो को निकाला तथा पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। इस दौरान गंभीर घायल एक व्यक्ति को डॉ. महेश चौधरी ने सीपीआर देकर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया गया।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि इंदौर से दीपावली मनाने घर आ रहे भाई डॉ. महेश चौधरी को रात्रि में लेकर घर ग्राम हनुमंतिया काग लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते मे यह हादसा होते हुए देखा। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को अस्पताल भिजवाया। घायल खुद को नरसिंह देवला के रहने वाले बता रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें