ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: प्राचीन गंगा महादेव से कल धार जिले मे होगी भगोरिया की शुरुआत ,एक दिवसीय मेले का भी होगा आयोजन

Admin

Fri, Feb 17, 2023


महादेव के परिसर मे मांदल की थाप से होगा भगोरिया प्रारम्भ
जमीन से 200 फिट  नीचे है मंदिर,पहाड़ी नुमा गुफा बिना सहारे के टिकी

https://youtu.be/eesop6pr9RI
प्राचीन गंगा महादेव मंदिर का ड्रोन से लिया गया विडीयो

अभिजीत पंडित
धार। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अति प्राचीन एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अति प्राचीन गंगा महादेव ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मे स्थित है। आदिवासी लोक पर्व भगोरिया का आगाज धार जिले मे यही से होता है। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेले मे हजारों लोग पहुंचते है। 50 से अधिक क्षेत्र के मांदल पारंपरिक वेशभूषा मे सज धज कर पहुंचते है।
बिना सहारे के टिकी है पहाड़ी
अति प्राचीन गंगा महादेव के मंदिर जमीन से 200 फिट निचे स्थित है। पुरी पहाड़ी गुफा के रूप मे बिना सहारे के टिकी हुई है। जिले सहित अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या मे लोग यहां पहुंचते है। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर द्वारा तीर्थ क्षेत्र को विकसित किया गया है। पहाड़ियों मे हो रहे कटाव को देखते हुए जल सरंचना के निर्माण, पौधरोपण सहित अन्य सरकारी विभागों ने भी यहां तालाब, आर एम एस सहित निर्माण कार्य किए है। बारिश के दिनों मे प्रतिदनी यहां हजारों पर्यटक स्थान कि सुंदरता को निहारेन पहुंचते है। यहां उची पहाड़ी से गिरता विशाल झरना आकर्षण का केंद्र है।

https://youtu.be/xWPHSxqw__8
मंदिर के इतिहास के बारे मे बताते पुजारी गोस्वामी


हजारों वर्ष पुराना है मंदिर
मंदिर के पुजारी हेमगीरी गोस्वामी बताते है कि हजारों वर्ष पुराना स्थान है हमारी 11 वी पीढ़ी मंदिर कि पूजा कर रही है। मंदिर मे सच्चे मन से कि गई प्रार्थना स्वीकार होती है। कई भक्त यहा मन्नत भी लेते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें