ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: तीन माह पुर्व मानव सेवा कर बिमार की जान बचाकर पेश की थी मिशाल,बिमार व्यक्ति स्वस्थ होकर लौटा और अस्पताल मे दान राशी भेट कर मदद करने वाले युवाओ को दिया धन्यवाद

Admin

Tue, Jul 4, 2023

 

अमझेरा। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है जिसकी मिसाल अमझेरा के युवा साथियों ने पेश की । बात तीन माह पूर्व की है जिसमे पीड़ित कनीराम परमार मिंडा गंभीर बीमारी से ग्रसित था जीने की उम्मीद छोड़ रखी थी तभी अमझेरा के युवा साथियो शाहबाज कुरेशी अर्जुन मोहनिया उप सरपंच अमझेरा वसीम काजी गजेंद्र सांखला जो ऐसे गरीब मजबूर और लावारिश लोगो के इलाज के साथ साथ रक्तदान सेवा का कार्य करते है उन्हें अस्पताल कर्मचारी पवन चावरे ने सूचना दी के कनीराम परमार नाम के एक व्यक्ति की बीमारी से हालत गंभीर है और उसकी कोई मदद करने वाला नही है आप लोग मिंडा जा कर उस व्यक्ति को देखो और उसकी मदद करो बस फिर किया था फरिस्ते निकल पड़े अपना धर्म निभाने पीड़ित कनीराम परमार मिंडा को पांच यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी पांव की हड्डी भी टूटी हुई थी पूरे जिस्म पर टांको के निशान थे जीने की उम्मीद भी छोड़ दी थी आज वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अब वो व्यक्ति उपचार मिलने के 3 माह बाद स्वस्थ हो गया तो उसके मन मे एक विचार आया के मे आज जिंदा हु तो इन लोगो की वजह् से इस खुशी मे कनीराम परमार निवासी मिंडा अमझेरा हास्पिटल पहुचे और कनीराम मिंडा ने समुदायिक स्वस्थ केंद्र अमझेरा में 10 हजार रुपए लाचार और मजबूर लोगो के इलाज के लिए दान किए दान राशि डॉ तरुण सिंघार डाक्टर मदन सोलंकी और 5 हजार रुपये मस्जिद मे पानी स्थान बनाने के लिए शाहबाज कुरेशी को दान किए, कनीराम ने खुद को स्वस्थ पाकर अपना कर्तव्य धर्म निभाया और इन मदद करने वाले फरिश्तो को अपनी भीगी पलकों से आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें