ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: नवरात्रि पर्व पर मां की आराधना का दौर जारी,अंबिका माता मंदिर पर प्रगति एकेडमी के बच्चों ने दी रंगारंग गरबो की प्रस्तुति

Admin

Tue, Oct 17, 2023

बरमंडल - मातारानी की आराधना का पर्व नवरात्रि ग्राम के   माता मंदिरो में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ग्राम के मुख्य बाजार में अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) में सोमवार को रात्रि में टीम केमेलिया प्रगति एकेडमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक गरबा रास सहित धार्मिक भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पंखिड़ा ओ पंखिड़ा , केसरिया बालम पधारो म्हारा देश सहित प्रसिद्ध धार्मिक भजनों पर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी इन कलाकारों द्वारा की गई।

https://youtu.be/bzExSg4k6Tg

इस दौरान बड़ी संख्या में माता भक्तो ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसी प्रकार नवरात्रि पर प्रतिदिन ग्राम के चामुंडा माता मंदिर , नागलेचा माता मंदिर , अंबिका माता (बड़े अंबाजी) , भवानी माता मंदिर , उमिया माता मंदिर , अन्नपूर्णा माता मंदिर , पहाड़ी पर विराजित कालिका माता मंदिर , देवल माता मंदिर , रविदास मोहल्ले में विराजित अम्बे माता मंदिर में मातारानी का मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रही है।

मंदिरो में विद्युत सज्जा के साथ ही पांडालों को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन मातारानी के दर्शनों के लिए भक्तो का तांता लग रहा है। वही नौ दिनों तक माताभक्त उपवास कर माता की भक्ति में भक्ति में लीन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें