ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: प्रतियोगिता प्रतिभागियों में छुपी कला के प्रदर्शन का उत्कृष्ट जरिया होती है - शर्मा,सरेआम सीताराम मित्रमंडल बरमंडल द्वारा कैरम प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Admin

Wed, Aug 7, 2024

बरमंडल - कोई भी प्रतियोगिता प्रतिभागियों में छुपी कला के प्रदर्शन का उत्कृष्ट जरिया होती है। प्रतियोगिता से खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है इसलिए समय समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करना चाहिए उक्त उदगार सरेआम सीताराम मित्रमंडल बरमंडल द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के दौरान मौजूद खिलाड़ियों से व्यक्त किए। प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश हिरवे ने कहा कि  इस तरह की खेल प्रतियोगिता का हमारे क्षेत्र में होना निश्चित रूप से गौरव की बात है। अन्य खेलो में भी इसी प्रकार से प्रतियोगिता होना चाहिए।

सरेआम सीताराम मित्रमंडल बरमंडल के तत्वावधान में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में बरमंडल सहित क्षेत्र के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता सुनील मारू (सेकेट्री) को 4444 रूपए की पुरस्कार राशि भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा दी गई साथ ही उपविजेता कान्हा चाड़ा को 2222 रूपए की पुरस्कार राशि राजू सांवलेचा हरिओम तीर्थ यात्रा एजेंसी द्वारा दी गई। इसके अलावा कैरम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन कवि पंकज विश्वकर्मा धुप्पल ने किया।

इस दौरान सरेआम सीताराम मित्रमंडल अध्यक्ष समरथ मारू (सांई) , संजू बाबा , राहुल पाटेकर , संजय मारू , गोकुल गोठवाल , पप्पू गुगावन , जीवन चावड़ा , राकेश कहार , अनिल वड़ानिया, शुभम कुमावत , हर्षवर्धन पाटीदार , प्रदीप मारू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें