ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: एसडीएम  चौहान ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में प्राचार्यों की बैठक ली,स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न गतिविधियों आयोजित करने के दिए निर्देश

Admin

Sat, Aug 5, 2023

सरदारपुर । एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा  आज सरदारपुर वि.ख. के समस्त हायर सेकंडरी स्कूल के संकुल प्राचार्यों व राजेन्द्रसूरी महाविद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य सहित समस्त प्राचार्यों की बैठक ली गई।  बैठक में  एसडीएम द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि वि.ख. के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दि.02.08.2023 से किया गया हैं। उक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य वि.ख.के समस्त बीएलओ द्वारा डोर टू डोर , मतदाताओं के घर-घर जाकर किया जा रहा हैं, जो दि. 31.08.2023 तक निरन्तर चलता रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के परिपालन में दि.01.10.2023 को जिनकी आयु 18वर्ष पूर्ण हो गई हैं , ऐसे समस्त मतदाताओं के नाम जोड़े जाना हैं। ऐसी स्थिति में  समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत्त  ऐसे विद्यार्थियों जिनकी उम्र दि.01.10.2023 को 18 वर्ष पूर्णं हो जावेगी, को विद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि से चेक कर उनके नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाया जाना सुनिश्चित करने हेतु समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया गया। व स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान की विभिन्न गतिविधियों का संचालन जैसे ग्राम के बसाहटों के मुख्य-द्वार से रेली नारे लगाते हुए निकाली जावें, निबंध प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता आदि विभिन्न गतिविधियों का बडे पेमाने पर आयोजन हों। एवं इस अभियान में को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करने हेतु बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें