ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

अमझेरा : सकल पंच राठौड़ समाज ने होली खेलकर प्रतिभाशाली विधार्थियो का किया सम्मान

Bakhtavar Express

Wed, Mar 11, 2026

अमझेरा। सप्तमी के अवसर पर नगर की राठौड़ समाज धर्मशाला में समाजजनों ने होली खेलकर प्रतिभाशाली विधार्थियो का सम्मान किया। प्रतिवर्ष समाज के द्वारा सप्तमी को होली मिलन समारोह का आयोजन कर सहभोज आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठ जगदीश ,महादेव , बालकृष्ण ,विष्णु , ओमप्रकाश ,मोहन ,अशोक ,सुरेश ,रमेश ,गोपाल , एवं विशेष अतिथि शिवा मकवाना भी उपस्थित हुए ।

इस वर्ष भी समाज की महिलाए, पुरुष, बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डी जे की धुन पर जमकर नृत्य करते हुए होली खेली गई। कार्यक्रम में महिला मंडल विशेष रुप से एक जैसे ड्रेस कोड साड़ी में नजर आई। शाम को कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रतिभाशाली विधार्थियो जिन्होंने बोर्ड एवं अन्य परीक्षाओ में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए उनका सम्मान किया गया जिनमें कक्षा 12वी में कु. स्तुति प्रकाश जी 86%,कु.त्रिशाला संतोष 76% एवं कक्षा 10वी में कु. इतिश्री कमलेश 92.%, कु.प्राची लोकेश 85%,शौर्य दिनेश 84%,दक्ष धर्मेंद्र 81% कु. मीत संजय 80% काव्यांश स्व.निलेश 76%, लक्ष्य ललीत 61% का डायरी पेन एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जिसके पश्चात समाज जनो की बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अंतिम राठौड़ एवं आभार संतोष राठौड़ ने माना उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कमलेश राठौड़ एवं मुकेश राठौड़ द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें