ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

अग्रसेन जन्मोत्सव : अग्रसेन महाराज के जन्मोत्सव पर महिला युवतियों ने नृत्य किया शोभायात्रा निकालकर आरती उतारी प्रसादी बाटी

Bakhtavar Express

Tue, Sep 23, 2025

सरदारपुर। नगर में सोमवार को अग्रवाल समाजजनो द्वारा अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। समाजजनो द्वारा रात 7 बजे बस स्टैंड अग्रवाल धर्मशाला से सुसज्जित सुंदर बग्घी में अग्रसेन महाराज की तस्वीर विराजित करके गाजे बाजे, ढोल ताशे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान समाज के युवा, बच्चे, नृत्य कर चल रहे थे, तो वही महिला युवतियों द्वारा गरबा नृत्य कर महाराज के प्रति खुशी और आस्था जताई गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए, पुनः अग्रवाल समाज पहुंचकर विराम दिया। यहां समाज के वरिष्ठ मधुसुदन गर्ग, राजेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, ललित गर्ग, नीलम गर्ग, उमेश गर्ग आंशु गर्ग मनोज गर्ग आदि समाजजनो द्वारा महाराज का पूजन कर आरती उतारकर प्रसादी वितरित की गई। इधर बख्तावर मार्ग पर जयप्रकाश शर्मा, बृजमोहन पेन्टर, कैलाश गर्ग, सुनील गर्ग, सुरेश पाठक, लोकेश सोनी द्वारा अग्रसेन महाराज की आरती उतारकर दुध का भोग लगाकर प्रसादी बाटी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें