ब्रेकिंग

सरदारपुर मे रोजगार शिविर के माध्यम से 70 युवक-युवतियो का हुआ चयन

खुशी के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,गले मिलकर दी मुबारकबाद

नायब तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे दल के पटवारियों के साथ मारपीट,पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विधायक ट्राॅफी 2026 का हुआ रंगारंग शुभारंभ,16 टीमें ले रही भाग,विजेता को मिलेंगी 1 लाख की इनामी राशी

खेल हमें एकता भाईचारे का संदेश देता है- ग्रेवाल

सूचना

सरदारपुर : विधायक ट्राॅफी 2026 का हुआ रंगारंग शुभारंभ,16 टीमें ले रही भाग,विजेता को मिलेंगी 1 लाख की इनामी राशी

Bakhtavar Express

Tue, May 26, 2026

सरदारपुर । खेल परिसर मैदान पर मस्त मस्त क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन ओपन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा विधायक ट्राॅफी 2026 का सोमवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह के अतिथि कंचन हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. एमएल जैन, सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सचिन द्विवेदी, नगर परिषद् सीएमओ यशवंत कुमार शुक्ला, विद्युत वितरण केन्द्र सरदारपुर के कनिष्ठ यंत्री अनिल कुमार अमोदे थे। अतिथियो द्वारा सरकार गेमचेंजर सरदारपुर एवं महु-बिजलपुर के खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। स्पर्धा के प्रथम मुकाबले मे महु-बिजलपुर ने सरकार गेमचेंजर को पराजित किया तो वही दुसरे मुकाबले मे धरमपुरी ने माॅ शक्ति इलेवन को हराया। प्रथम दिवस के क्वार्टर फाईनल मुकाबले मे महु-बिजलपुर ने धरमपुरी को हराकर सेमीफाईनल मे प्रवेश किया। स्पर्धा मे कुल 16 टीमे सहभागिता कर रही है जिसका प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपये एवं द्वितीय पुरूस्कार 51 हजार रूपये सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की ओर से प्रदान किया जाएगा, साथ ही स्पर्धा मे मैन आॅफ द सीरिज, मैन आॅफ द मैच, बेस्ट गेंदबाज सहित आकर्षक पुरूस्कार भी रखे गए है। शुभारंभ अवसर पर मस्त मस्त क्लब के करन ठाकुर, राजेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, जीतु ठाकुर, नानु डावर, चंकी भूरिया, बंटी मेडा, राहुल भूरिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें