ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: 3 सुत्रीय मांगो के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ  ने सौपा ज्ञापन

Admin

Sun, Feb 12, 2023


राजोद। प्रांतीय कार्यकारिणी  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल के आव्हान पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला धार इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष मनमोहन उपाध्याय के नेतृत्व में 3 सूत्री मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री , स्कूल शिक्षा मंत्री ,जनजातीय विभाग मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम आर एस धाकड़ भु अभिलेख अधिकारी धार को दिया गया जिसमें प्रमुख मांगे (1) पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू की जावें (2) सभी कैडर के सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, व्याख्याता को उच्च पद पर पदोन्नति दी जाएं  (3) नवीन शिक्षक संवर्ग में सम्मिलित गुरुजी, शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षको को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करते हुए क्रमोन्नतिध्समयमान वेतनमान का प्रदान किया जाए।
      लंबे समय से बार बार संघ के आग्रह एवं अनुरोध को नहीं सुना जा रहा है, अतः दो सप्ताह में मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में शासन में मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ दिनांक 26 फरवरी 2023 को प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिवसीय सत्याग्रह/धरना प्रदर्शन कर उक्तानुसार ज्ञापन सौंपने को विवश होगा। इस अवसर पर संगठन के जिला संगठन मंत्री  मुकेश कुमार राजपुरोहित जिला कोषाध्यक्ष  विनोद कुमार पांडेय जिला उपाध्यक्ष बी एल पाटीदार भरतलाल चैधरी बदनावर तहसील अध्यक्ष बगदीराम कावल्या, सरदारपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद पाटीदार,  धरमपुरी ब्लाक अध्यक्ष  दयाराम अचाले बदनावर ब्लाक अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़   धार तहसील अध्यक्ष आशाराम चैहान धार नगर अध्यक्ष  कैलाश रघूवंशी एवं अनेक शिक्षक  उपस्थित थे । ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष मनमोहन उपाध्याय ने किया, आभार जिला सचिव पवन कुमार जैन द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें