ब्रेकिंग

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

सूचना

रूप चौदस : दीपावली पर्व पर बाजारो में खरीदी को लेकर उमड़ी भीड़, रूप चौदस पर ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की रही भीड़

Bakhtavar Express

Sun, Oct 19, 2025

नागदा (धार)। रूप चौदस पर महिलाओं व युवतियों में अपने श्रृंगार को लेकर विशेष रूचि दिखी। दीपावली पर्व को लेकर रविवार को बाजारो में खरीदी को लेकर भीड़ रही। खासकर जनरल स्टोर्स, सौन्दर्य प्रसाधन ,साज-सज्जाओं की दुकानो पर महिलाओं द्वारा खरीदारी की गई। युवतियों एवं महिलाओं ने अपने सौन्दर्य श्रृंगार के लिये विशेष सामग्री की खरीदारी की।

ज्वेलर्स व जनरल स्टोर्स पर आम दिनो के बजाय रूप चौदस पर ज्यादा चहल-पहल रही। फेशियल एवं श्रृंगार कराकर ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने स्वयं को निखारा। शहरी क्षैत्रो के साथ-साथ ग्रामीण क्षैत्रो में भी ब्यूटी पार्लर की महत्वता बड़ी है। निखार ब्युटी पार्लर मंगला शर्मा, गीतांजली ब्यूटी पार्लर कविता रघुवंशी, ने बताया कि व्यस्तता के बीच महिलाओं के लिए अधिक आकर्षक दिखने के लिये सोन्दर्य प्रसाधन एक ऐसी जगह रह गई है जहां कम खर्च व कम समय में स्वयं को निखारा जा सकता हैं। जिसको लेकर रूप चौदस पर अधिक चहल-पहल रही। दीपोत्सव पर्व को लेकर महिलाओं व युवतियों द्वारा घरांे के बाहर रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोली से आँगन को सजाया गया। दीपावली पर्व को लेकर दिनभर बाजारों में मिठाई, पूजन सामग्री सहित पर्व अंतर्गत लगने वाले सामानों की खरीदारी ग्रामीणों ने की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें