ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: राजगढ मे जमा भगोरिये का रंग,भाजपा-कांग्रेस नेताओ ने किया मादल दलो का स्वागत

राजगढ। राजगढ नगर मे भगोरिये हाट मे आदिवासीयो मे उत्साह और उल्लास नजर आया। मार्केटिंग सोसायटी ग्राउंड पर 35 मादल दलो ने मादल की थाप पर जमकर पर्व की खुशिया मनाई। आयोजन मे भाजपा,कांग्रेस नेताओ सहित पुलिस विभाग के एसडीओपी रामसिंह मेडा ने भी भगोरिये हाट मे आदिवासी बंधुओ के साथ नाचकर मादल दलो को पुरस्कृत किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मादल पर थाप दी तो वही उपाध्यक्ष दीपक जैन ने थाली बजाकर भगोरिया का आनंद लिया। साथ ही विधायक ग्रेवाल एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नृत्य करते हुए ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाते हुए भी नजर आए।


इस दौरान विधायक ग्रेवाल नप अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल, नपं उपाध्यक्ष दीपक जैन द्वारा सभी मांदल दल प्रमुखों का साफा बंधाकर नगद राशि भेंटकर सम्मान किया गया।

भगोरिया में बजरंग दल द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। वही भाजपा की ओर से भाजपा नेता नवीन बानिया, पार्षद पंकज बारोड़, नितिन चैहान आदि द्वारा भी स्वागत किया गया।

भगोरिए में आए मांदल दलों का एसडीओपी रामसिंह मेड़ा द्वारा भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि शोयब खान, सरदारपुर नपं उपाध्यक्ष शैलेंद्र चैहान, सिद्धार्थ जायसवाल, राजेंद्र लौहार, सनी सिसोदिया, राजेश गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार, सेमलिया सरपंच कैलाश भूरिया, निलेश सिंगार, बलराम मकवाना, पंकज राठौर, रमेश सेठ बोरीवाला, धीरज बारोणा, यशवंत जैन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें