ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: सरदारपुर के लिय कल गौरव का क्षण,फुटबाल खिलाडी ज्योति चौहान 19 वे एशियन गैम्स मे भारतीय टीम का करेगी प्रतिनिधीत्व,शाम 5 बजे होगा मैच का सीधा प्रसारण

Admin

Wed, Sep 20, 2023

सरदारपुर। कल सरदारपुर के लिये एक बडी उपलब्धि वाला पल होगा। जब नगर की कोई प्रतिभागी देश की फुटबाल टीम मे राष्ट्रीय टीम मे भारत का प्रतिनिधीत्व करते हुये खेल के मैदान मे उतरेगी। वही खेल प्रेमीयो को इस मैच के सीधे प्रसारण भी देखने को मिलेगा।


19 वे एशियन गेम का आयोजन इस समय चीन मे चल रहा है। जहां पर फुटबॉल की महिला राष्ट्रीय टीम मे सरदारपुर की होनहार खिलाड़ी ज्योति चौहान का भी चयन हुआ है।


ज्योति के कोच शैलेन्द्र पाल ने बताया की गुरूवार को शाम पॉच बजे भारतीय टीम ताईपे के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। जिसमे सरदारपुर की ज्योति  चौहान भी भारतीय टीम  मे शामिल है। वही दूसरा मैच 24 सितंबर को दोपहर मे 1.30 मिनट पर होगा। दोनो ही मैचो का सीधा प्रसारण सोनी स्पोटर्स नेटवर्क व सोनी लीव पर होगा।

श्री पाल ने बताया की सरदारपुर मे भी मैच के सीधा प्रसारण युवा खिलाडीयो को दिखाया जायेगा। ताकी वह भी ज्योति की तरह मेहनत व परिश्रम कर अपने खेल को निखार कर आगे देश का प्रतिनिधित्व कर सके। श्री पाल ने कहा की ज्योति इन युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है। वही उनका भी मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है की उनकी शिष्या राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह मेरे लिये किसी गुरु दक्षिणा से कम नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें