ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: राजपूत समाज का 37 वा रात्रि कालीन विवाह सम्मेलन रंगाराखेड़ी नागदा में , संभाग के 6 जिलों के 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

Admin

Sat, May 20, 2023


नागदा। राजपूत समाज धर्मशाला रंगाराखेड़ी नागदा में 37 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार 21 मई 2023 को रात्रि में संपन्न होगा । इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के धार, उज्जैन, रतलाम, खरगोन सहित देवास जिले से वर वधु का आगमन होगा। पंडित अनिल शास्त्री जलोद के आचार्यत्व में शुभ मुहूर्त में वयस्क वर वधु शुभलग्न के साथ मंगल फेरे लेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष इंदर सिंह जादौन,उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल फुलेड़ी, सचिव भैरू सिंह सोलंकी खंडिगारा,मुकेश फौजी नागदा,ईश्वर सिंह सनावदा ने बताया की 37 वे विवाह सम्मेलन में 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। रविवार रात्रि में संपन्न होने वाले वैवाहिक सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। समिति ने अपने पदाधिकारियों को सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारी प्रदान कर तैनात कर दिया है। बाराती व समस्त आगंतुकों के भोजन की व्यवस्था नवयुवक संगठन भोजन समिति संभालेगी।


इस तरह होगी वैवाहिक गतिविधि क्रियान्वित
दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले वर वधु का आगमन 6 बजे तक अनिवार्य रूप से होगा, 7बजे गणेश व शांतिपूजन, 8 बजे वर वधु श्रृंगार व प्रीतिभोज प्रारंभ, साढ़े 8 बजे मंडप प्रवेश, रात्रि साढ़े 12 बजे वैवाहिक शुभलग्न सम्पन्न पश्चात अलसुबह 4 बजे विदाई होगी।
आयोजन समिति ने वर वधु पक्ष एवं स्वजातीय बंधुओं से समिति के नियमों का पालन करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध किया है। जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें