ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: पीतल के बिस्कुट पर सोने की परत चढाकर बाग के तीन ठगों ने दसाई के किसान को ठगने का किया प्रयास,किसान ने सजगता से तीनों को किया पुलिस के हवाले

दसाई । दसाई मे तीन जालसाजों के द्वारा एक व्यक्ति को सोने की परत चढे पीतल के बिस्कुट देकर ठगने की वारदात को अंजाम देना चाहा लेकिन व्यक्ति की सजगता से जालसाल अपने मंसूबों मे कामयाब नही हो पाये और तीनो जालसाज पुलिस के हत्थे चढ गये।
जानकारी के अनुसार दसाई निवासी किसान बलराम पाटीदार को ग्राम घटोदा में अजरुदीन पिता कमालुद्दीन निवासी बाग, सोहेब पिता ईकबाखान निवासी बाग और साथी आसीफ पिता यूसुफ निवासी मनावर अपनी चार पहिया वाहन  होण्डाई आई ट्वेंटी वाहन क्रमांक  एमपी 09 सीयू 8777  में ग्राम घटोदा में गुरुवार को पेट्रोल पंप के पास  मिले तथा बातचीत मे किसान श्री पाटीदार  को प्रभावित कर  को बताया कि हमें कही से सोने के पांच बिस्किट मिले है और यह हमें बेचना हैं जिस पर पाटीदार ने खरीदने की बात कही । वाहन में बैठे आसिफ ने सोने का बिस्किट बताया और एक लाख रुपये में सौदा किया और सौदे के सही पेटे  5 हजार रुपये लिये बाकि पैसा कल देने की बात हुई  । बाकी बचे चार  बिस्टिक के लिये ग्राहक लाने का बोले और वह वाहन वापस मांगोद की ओर चला गया  
पाटीदार ने जब सोने का बिस्किट  की जांच कराई तो वह पीलत की धातू की निकला ।
जालसाजों को पकड़ने की बनाई योजना:- किसान श्री पाटीदार ने जब नकली सोने के बिस्किट  निकलने पर योजना बनाकर तीनो को पुलिस के हवाले करने की योजना बनाई । श्री पाटीदार ने दो ग्राहक को दुसरे दिन यानि शुक्रवार को बताये समय अनुसार घटोदा में लेकर गया तब वही वाहन और तीनो आरोपी  आये और बिस्किट चार साथ में लेकर ग्राहक को बुलाकर सौदा किया । ग्राहक द्वारा  पैसा घर पर देने की बात कही  जिसपर वे राजी हो गये   पैसा देने के बहाने घर पर लाकर पहले से ही पुलिस वाले को सूचना देने पर पुलिस ने उन्है गिरप्तार कर लिया  ।
चौकी प्रभारी राजु मकवाना  ने बताया की सोने की ठगी की रिपोर्ट चौकी पर करने  पर आरोपी से नकली सोने की बिस्किट प्राप्त कर प्रकरण पंजीबत कर लिया गया है। साथ ही वाहन को  जप्त किया है।  आरोपियों से पूछताछ की जायेगी जिससे और भी कई ठगी की वारदात का खुलासा होने की संभावना है।।
जालसाजों को पकडने मे दसाई चैकी के एएसआई दुर्गा प्रसाद वैष्णव  ईश्वर भूरिया, प्रा आरक्षक, गुलाब खपेड राजू नायक,देवेन्द्र परमार  , सहित स्टाप का सहयोग रहा ।

--

ay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें