ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: दसाई मे सराफ कारोबारी के यहा पर चोरी की वारदात,लाखो के आभुषण  पर चोरो ने किया हाथ साफ,इस महीने मे दुसरी बार व्यापारी के यहा दिया वारदात को अंजाम


 परसों अमझेरा मे 6 स्थानो पर चोरो ने तोडे थे ताले

दसाई। अमझेरा थाना क्षेत्र मे लगातार दूसरे दिन चोरो ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मे चोरो ने जहा अमझेरा मे 6 मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली वही बीती रात्रि मे दसाई के नया बाजार मे एक सराफा व्यापारी के यहां वारदात को अंजाम देकर लाखों के आभूषण चोरी करने मे सफल हो गये।


मिली जानकारी के अनुसार दसाई के नया बाजार मे सर्राफा व्यापारी जितेन्द्र नाहर की दुकान मे वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण चुरा ले गये। चोरो ने 25 अप्रैल को भी श्री नाहर की दुकान पर वारदात का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाये थे। 25 अप्रैल को चोरो की करतूत सीसीटीवी कैमरे मे भी कैद हुई थी। चोरो ने जहा पर वारदात को अंजाम दिया उसके समीप ही एक और मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहा से चोर नाहर  के मकान के ऊपर छत पर गये और वहा पर टावर की फर्श को हटाकर घर मे प्रवेश किया जहा पर तिजोरी मे रखे आभूषण चुरा लिये।

दोपहर मे जब श्री नाहर घर की ऊपरी मंजिल पर  गए तब तिजोरी खुली पड़ी हुई थी तथा सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अशोक कनेश ने मौका  मुआयना किया। वही अमझेरा टीआई सीबी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने मौका मुआयना कर व्यापारी से जानकारी ली है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच आरंभ कर दी गई है। व्यापारी के द्वारा 25 किलो के लगभग सोने एवं चांदी के आभूषण  चोरी होने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें