ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: खेत में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप,युवक का शव रखकर फोरलेन पर किया चक्काजाम, आश्वासन के बाद माने परिजन

सरदारपुर। नगर के टंकीपुरा मोहल्ले के 25 वर्षीय युवक मुकेश पिता दरियावसिंह भाबर की रविवार दोपहर मे विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से खेत पर कार्य करने के दौरान 11 केवीए विद्युत लाईन की चपेट मे आ जाने पर करंट लगने से मौत हो गई। परिजन दीपक भाबर के अनुसार खेत मे 11 केवीए विद्युत लाईन का एक पोल लगभग 20 दिन से गिरा हुआ था जिसे सही करने के लिए कई बार विद्युत विभाग के कनिष्ठ अधिकारी अनिल अमोदे को सूचना दी गई।

विद्युत विभाग के लाईनमेन विनोद चौहान द्वारा निरीक्षण भी किया गया लेकिन विद्युत पोल को सही नही किया गया जिसकी वजह से मुकेश की मौत हो गई।

मुकेश की मौत की खबर के बाद परिजनो द्वारा विद्युत विभाग सरदारपुर के कनिष्ठ अधिकारी अनिल अमोदे को सुचना दी गई लेकिन विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नही पहुचा जिससे आक्रोशित परिजनो एवं नगर के नागरिको द्वारा मृतक मुकेश का शव इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित फुलगांवड़ी चौकड़ी पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनो तरफ वाहनो का बडा जाम लग गया।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना एवं तहसीलदार दीपाली जाधव मौके पर पहुंचे। चक्काजाम के दौरान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया भी रूके और अधिकारियो एवं परिजनो से चर्चा की। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मौके पर पहुचने के बाद विधायक ग्रेवाल ने तहसीलदार दीपाली जाधव से पूरे मामले की उचित जांच की मांग करते हुए डाॅक्टरो की पैनल बनाकर मृतक मुकेश के शव का पीएम करने की बात कही, विधायक प्रताप ग्रेवाल, तहसीलदार दीपाली जाधव एवं थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के आश्वासन के बाद परिजनो द्वारा चक्काजाम समाप्त कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल भी सिविल अस्पताल पहुचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें