ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: हवा ने कहा तुझे और तेरी बच्चीयो को ले जायेगे और महिला बच्चीयो सहित कूद गई कुएं मे


श्यामपुरा ठाकुर मे तीन बच्चियों की संदिग्ध मौत मे पकडाई माँ ने बताई पुलिस को  घटना
एक ही चिता पर परिवार  वालो ने किया तीनो बच्चियों का अंतिम संस्कार

https://youtu.be/jWmVv7oy6qg

सरदारपुर। ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बालिकाओं की मां को हिरासत में लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि हवा ने कहा था तुझे ओर तेरी बच्चियों को ले जाएंगे इसलिए बच्चियों को कुए में फेंक दिया था।
दरअसल मंगलवार रात्रि में ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में तीन मासूम बालिकाओं के शव कुएं में मिले थे। जिसमे से एक बच्ची का शव कुएं के नजदीक मिला था वही दो बच्चियों के शव कुएं में तैरते मिले थे। बालिकाओ के साथ उनकी मां लापता थी। मौके पर पहुंची पुलिस थी ने देर रात तक पूरे कुए को खाली कराकर लापता मां की आत्महत्या मामले के हिसाब से खोजबीन की गई परंतु महिला का पता नहीं चल पाया। बालिकाओं की लापता मां ग्राम टांडाखेड़ा से सुबह मिल गई। जिसे सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित पुलिस बल ने उसे हिरासत में लिया है। इधर, आज सुबह मृत बालिकाओं का धार में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए हैं।
सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि महिला रंजना बाई पति जीवन बामनिया ने खुद पर कीसी भूत-प्रेत का साया होना बताया है। कल दोपहर भी महिला किसी जानकार के पास गई थी। वहाँ से वापस आने के बाद महिला अपने घर के पास ही एक कुएं पर तीनों बालिकाओं को लेकर गई थी। महिला ने कल करीब 3.30 बजे बाद उसी कुंए में अपनी बच्चियों को डाल दिया था।


हवा ने कहा तुझे और तेरी बच्चियों को ले जाएंगे -
एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि महिला का कहना हैं कि उसे हवा आई और हवा ने कहा कि तुझे हम ले जाएंगे ओर तेरी बच्चियों को भी ले जाएंगे। उसी हवा के चक्कर में तीनों बच्चियों को कुएं में डाल दिया तथा महिला खुद भी कूद गई। जब महिला खुद कुदी तो उसको लगा कि उसकी बच्चियां मर जायेगी। महिला ने अपनी बच्चियों को निकालने की कोशिश की तथा एक बच्ची को निकाल लिया तथा दो बच्चियां कुएं में डूब गई।

पुलिस को देखकर छुप गई महिला -
महिला परिवार वालो के डर से जंगल मे चली गई तथा एक कुएं में रात भर छुपी रही। आज सुबह घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर टांडाखेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों को दिखी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया है। एसडीओपी ने बताया कि महिला पुलिस को देखकर घास में छुप गई थी। महिला ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

एक ही चिता पर हुआ तीनो का अंतिम संस्कार -
जानकारी के अनुसार महिला की शादी ग्राम खिलेडी के जीवन बामनिया से हुई थी। महिला कुछ समय से अपने पति के साथ अपने माता-पिता के यहां ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में रह रही थी। इस घटना में 6 वर्षीय अमृता, 4 वर्षीय ज्योति एवं 2 वर्षीय प्रीति की मौत हुई है। तीनों बालिकाओं का धार में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। तीनों बालिकाओं का ग्राम खिलेडी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है।

एसपी भी पहुंचे थे मौके पर -
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं एडिशन एसपी देवेंद्र पाटीदार भी मौके पर पहुंचे थे। वही महिला की कुए में तलाश करने हेतु एनडीआरएफ की टीम ने देर रात्रि तक तलाश की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें