: नया साल पुलिस के लिये सफलता लेकर आया,अनुभाग के दो थाना क्षेत्र मे चोरी के तीन मामलों मे आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, 2 ट्रैक्टर, एक ट्राली, एक बोलेरो, एवं एक मोटर पंप बरामद
Admin
Sun, Jan 7, 2024
सरदारपुर। नया साल सरदारपुर अनुभाग की पुलिस के लिये बडी सफलता लेकर आया। 2023 के अंत मे जहां सरदारपुर एवं अमझेरा थाना क्षेत्र मे ट्रैक्टर चोरी सहित मोटर पंप चोरो ने उत्पात मचाकर पुलिस को बडी चुनौती दी थी जिसे युवा एसडीओपी आशुतोष पटेल एवं अनुभाग के थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों के द्वारा पुलिस टीमों के साथ एक के बाद एक वारदातों मे आरोपियों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की। अनुभाग के दो थाना क्षैत्र मे ही चोरी के तीन बडे मामलो मे एक सप्ताह के भीतर ही आधा दर्जन आरोपीयो को पकड लिया।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बकलवार के निर्देशन में एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में सरदारपुर अनुभाग क्षेत्र में लगातार संपत्ति संबंधी आरोपियों की पकड़ धकड़ एवं पतरासी जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस एंव थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना की संयुक्त टीम द्वारा’ पिछले एक सप्ताह से लगातार ट्रैक्टर एवं मोटर चोरी गिरोह पर दबिश दी जा रही है।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की पुलिस चौकी दसई थाना अमझेरा के अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 379 भादवि में दिनांक 10.12.2023 की रात्रि में ग्राम हनुमन्तिया काग से सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक एमपी.11. एबी 7592 को अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये थे । जिस पर फरियादी रूगनाथ पिता नन्दु मेड़ा जाति भील निवासी हनुमन्तिया काग की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अमझेरा श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में टीम गठित की गई।
उक्त टीम ने ट्रेक्टर तलाश के लिये सीसीटीव्ही व टोल नाके के फुटेज के आधार पर ट्रेक्टर को दलौदा मन्दसौर तरफ जाने की जानकारी मिली । उक्त टीम ग्राम दलौदा में ट्रेक्टर की तलाश हेतु अथक प्रयासो से एक आरोपी सुनिल पिता विक्रमसिंह चावड़ा जाति राजपुत निवासी ग्राम कमलखेड़ा थाना रायपुरिया को ट्रेक्टर से के संबंध में पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की पर पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने पर अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसने उसके साथी सचिन पिता चम्पालाल राठौर निवासी लाबरिया, मनीष पिता मांगीलाल भील निवासी टाण्डाखेड़ा दसई के साथ मिलकर ट्रेक्टर की चोरी की और ट्रेक्टर को ग्राम दलौदा जिला मन्दसौर में मण्डी रोड़ पर खेत पर झाड़ियों की आड़ में छुपाकर रखा है । जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही से ग्राम दलौदा से उक्त चोरी गई सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 11 एबी 7592 को जब्त किया।
’आरोपीयो को पकडने मे पुलिस चौकी दसई के चौकी प्रभारी राजू मकवाना, सउनि. दुर्गा प्रसाद वैष्णव, प्रआर. गुलाब खपेड़, प्र.आर. ईश्वर सिंह भूरिया आरक्षक अनिल सिंह बिसी, आरक्षक राजू नायक व महेश सोलंकी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन