ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: ससुर की धारदार हथियार से हत्‍या करने वाला जमाई को चंद घंटो में किया गिरफ्तार , आरोपी ने पत्‍नी और बेटे पर किया था फालिए से हमला, बचाव करने आए ससुर कि कर दी थी हत्‍या  

 

राजगढ़। राजगढ पुलिस को हत्‍या के फरार आरोपी को पकडने में सफलता मिली है। आरोपी ने सोमवार देर शाम अपनी पत्‍नी, बेटे और ससुर पर फालिए से हमलाकर दिया था जिससे ससुर को मौत हो गई थी। हत्‍या के बाद आरोपी क्षेत्र से फरार हो गया था जिसे राजगढ पुलिस टीम ने महज चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्‍यायालय पेश कर आगे की जांच करेंगी।

परिवार पर किया था हमला : जानकारी के अनुसार जमनाबाई का पति पवन मंडवाल से घरेलू विवाद चल रहा था। पवन पत्‍नी जमनाबाई को साथ ले जाना चाहता था लेकिन पत्‍नी उसके साथ जाने को तैयार नही थी। सोमवार आरोपी राजगढ बस स्‍टैंड पर ससुर सरदार माली की फूल की दुकान पर आया और पत्‍नी जमनाबाई से विवाद कर धारदार फालिए से हमला कर दिया। पवन के हमले से जमनाबाई और बेटा सागर घायल हो गए इसी बीच ससुर सरदार माली ने बीच बचाव किया तो पवन ने उन्‍हें सिर में धारदार फालिया मार दिया और घटनास्‍थल से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालात में सरदार माली को राजगढ के अस्‍पताल लेकर गएजहां से गंभीर होने पर धार रैफर किया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जशोदाबाई की रिपोर्ट पर आरोपी पवन मंडवाल के खिलाफ धारा 302,307 में प्रकरण दर्ज किया।

चंद घंटो में गिरफ्तार हुआ आरोपी : ससुर पर हमला करने के बाद आरोपी पवन घटनास्‍थल से फरार हो गया जिसकी तालश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही थी। राजगढ पुलिस ने चंद घंटो में ही आरोपी पवन मंडवाल को गिरफ्तार कर लिया। उक्‍त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, उप निरीक्षक भुपेन्द्र परिहार, उप निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह तौमर, सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि सुनिल राजपुत, प्रधान आरक्षक विपिन, प्रधान आऱक्षक सिरदार, आरक्षक लाखन, अंकित, अमित व सैनिक रतन का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें