ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: खेतों पर सिंचाई के लिए रखी पानी की मोटर चुराने वाले चोरों को पकड़ने में राजोद पुलिस को मिली सफलता, दो चोरों को किया गिरफ्तार एक पानी की मोटर की जप्त 

राजोद। राजौद पुलिस के द्वारा खेतों से सिंचाई के लिए रखे पानी की मोटर चुराने वाले चोरों को पकड़कर  उनके पास से एक पानी मोटर जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना राजोद पर दिनांक 24.11.2024 को फरियादी जीतेन्द्र पिता भँवरलाल ओसारी निवासी उमरेला ने थाने आकर रिपोर्ट किया की ग्राम उमरेला में 7 नंबर गेट वाली नहर के पानी में पानी देने के लिए एक मोटर रखी थी, जो दिंनाक 22/11/2024 को रात्री में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना दी गई थी, सूचना पर से थाना राजोद में अपराध क्रमांक 258/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्यास संहिता, 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
वर्तमान में किसानों द्वारा रबी की फसल में पानी दिया जा रहा है, जिस पर  पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियो को शिघ्र गिरफ्तार कर मोटर जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी  विश्वदीप सिंह परिहार के मार्ग दर्शन में थाना राजोद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर अपराध विवेचना के दौरान आरोपी विजय पिता मानसिंह ओसारी उम्र - 19 साल निवासी उमरेला व उसके साथी राकेश पिता राधेश्याम ओसारी उम्र - 19 साल निवासी - उमरेला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने रात्री के समय 7 नंबर गेट वाली नहर  से पानी की मोटर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से छिपाकर रखी हुई पानी की एक मोटर कीमती करीबन 10,000/ रूपये की जप्त कर गिरफ्तारशुदा दोनों आरोपियों को  न्यायालय पेश किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत, सउनि रमेश चंद्र भाभर, आर. मोहित सेन,आर. रोहित नागर, आर. रितेन्द्र राजावत, आर. वेलसिंह, सैनिक राजेश की सराहनीय भुमिका रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें