ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

: राजगढ़ पुलिस को मिली सफलता डकैती के प्रकरण मे फरार आऱोपी पुलिस गिरफ्त मे



• आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व कार जप्त
• डकैती के दो प्रकरण मे फरार 10,000/- रूपये का ईनामी बदमाश शाहरूख खां को किया गिरफ्तार

राजगढ। संपत्ति संबंधी अपराधो मे फराऱ एवं इनामी बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक  धार,  आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धार  देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के निर्देशन मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया दिनांक 18.02.2023 को मुखविर द्वारा सुचना मिली कि फोरलेन पर डकैती की योजना व डकैती का फरार आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी नि इन्द्रा कालोनी राजगढ़ का अपनी पहचान छुपा कर पेटलावद मे रह रहा है जिस पर तत्काल थाना प्रभारी राजगढ कमल सिंह  पंवार द्वारा मय फोर्स के रवाना होकर पेटलावद पहुंचे जहां डकैती का फराऱ आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी जाति मुसलमान नि इन्द्रा कालोनी थाना राजगढ़ का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा आरोपी की निशादेही पर अपराध मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक पिस्टल व मश्रुका बरामद किया गया । फराऱ आरोपी शाहरूख पिता शकुर मंसुरी का थाना राजगढ के अपराध क्रमांक 424/2022 धारा 395 भादवि एवं अपराध क्रमांक 425/2022 धारा 399.402 भादवि 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट मे घटना दिनांक से ही फराऱ था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , धार द्वारा 10000 रुपये की नगद इनाम घोषित किया गया था । 
   सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ श्री कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि सुनील राजपुत, प्र आर विपिन कटारा, आर लाखन जाट , सुनील , गोपाल, प्रदिप भदोरिया व प्रकाश व सायबर सेल के प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें