: पंचरूडी के जंगल मे मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाई पुलिस ने,24 घंटे मे हत्यारे पति को किया गिरफ्तार,बारात मे से जल्दी आने की बात पर विवाद के दौरान कर दी थी पति ने पत्नी की हत्या
Admin
Sat, Apr 12, 2025
सरदारपुर। राजोद थाना अंतर्गत ग्राम पंचरूडी के निकट 10 अप्रैल को मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा कर 24 घंटे के भीतर हत्या करने वाले उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति पत्नी बारात मे से वापस आ रहे थे तभी रास्ते मे जल्दी आने की बात पर दोनो के मध्य विवाद हुआ जिसमे पति ने पत्थर उठाकर पत्नी के सिर में मारकर हत्या कर दी एवं लाश को गड्ढे मे छिपा दिया।
जानकारी के अनुसार राजोद थाने पर 10 अप्रैल को रात्री में सूचना मिली की ग्राम पंचरुण्डी के जंगल में एक महिला की लाश पड़ी हुई है, सुचना पर मौके पर जाकर तस्दीक करते ग्राम पंचरुण्डी-रेतीखोदरा कच्चे रास्ते के पास पठार के नीचे पानी से भरे गड्डे के पास जिसमें कमर से नीचे का हिस्सा पानी में और ऊपर का हिस्सा जमीन पर पड़ा होकर मृतिका के सिर में गहरी चोट होकर खन निकला हुआ पाया गया। मामला गम्भीर होकर महिला संबंधि घटना होने से तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारीगण को अवगत कराया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग द्वारा विधिवत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। एवं रात्री में ही एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीपसिंह परिहार मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करने हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन दिये गये। रात्री में ही मृतक महिला की पहचान शांतिबाई पति रमेश रावत जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुनियागढ़ी के रूप में उसके भाई रामचन्द्र निनाम द्वारा की गई। और पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने पति के साथ धनतालाब में बारात में गई थी और उसी के साथ वापस आई थी, परन्तु दोनों देर रात तक घर नहीं पहुँचे है। फरियादी रामचन्द्र निनाम निवासी रेतीखोदरा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान संदेही मृतिका के पति रमेश पिता गंगाराम रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुनियागढी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते बारात से अपनी पत्नी को लेकर आते समय बारात से जल्दी घर लाने की बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद हो जाने के कारण रास्ते में पड़ा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर में मारकर हत्या कर लाश को छिपाने के लिए लाश को उठाकर थोड़ी दुरी पर गड्डे में फैंक कर किसी को पता न चले इसलिए बारात में वापस चले चले जाना बताया।
उक्त हत्या कांड का खुलासा करने में थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक हिरुसिंह रावत, उप निरी विक्रमसिंह देवडा, प्रधान आरक्षक हकरिया गणावा, आरक्षक रितेन्द्र राजावत, आरक्षक मोहित सेन, आरक्षक रोहित नागर, आरक्षक वेलसिंह मेडा, विक्रम अहिरवार, सैनिक राजेश बगडावत का विशेष योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन