: खरेली घाट के पिछे पानी के गड्डे के पास रखी 188 लीटर अवैध शराब पुलिस ने की जप्त,आरोपी मौके से फरार
Admin
Mon, Sep 25, 2023

अमझेरा। अमझेरा पुलिस को रविवार की रात्रि मे अवैध शराब जप्ती के मामले मे बडी सफलता मिली है। मुखबिर के द्वारा खरेली घाट के पिछे एक स्थान पर अवैध शराब संग्रहीत करने की सुचना दी थी । जिस पर टीआई संजयसिंह बैस के द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई।
ज्ञात रहे की साप्ताहीक समीक्षा बैठक के दौरान एसपी मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह बालकवार द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उसी तारम्य मे एसडीओपी अशुतोष पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमझेरा संजयसिंह बैस के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा 23.9.2023 को मखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खरेली घाट के पीछे एक पानी के गड्डे के पास एक व्यक्ति अवैध शराब पेटियों का संग्रहण किया है और किसी वाहन से ले जाने के तैयारी में है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया किन्तु आरोपी अंधेरा व पडाही का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। आसपास पतारसी करने पर पता चला कि उक्त शराब लेकर खडा व्यक्ति लखन पिता शंकरलाल निवासी मदद थाना अमझेरा का है। घटना स्थल पर उपस्थित पंचानो के समक्ष घटना स्थल पर मेकडावल्स नं - 16 एवं लेमाउण्ड केन बीयर की 4 पेटी कुल 20 पेटी कुल 188 बल्क लीटर किमती - 190000 विधिवत जप्त की गई।
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।उक्त कार्यवाही में उनि जयपाल बिल्लौरे, सउनि मनीष मिश्रा, आर. 565 रामगोपाल वैरागी, आर. 90 राजा सेन, आर. 69 जयेन्द्र जादौन की सराहनीय भुमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन