ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लेडगांव में किसान के गोदाम से लाखों की लेसन चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच आरोपियों के साथ ढाई लाख रुपए कीमत की लहसुन भी की बरामद

सरदारपुर।  तहसील क्षेत्र के ग्राम लेडगांव में 6 दिन पूर्व किसान के गोदाम से लाखो रुपए कीमत की लहसुन और अन्य सामग्री चुराने वाले  चोरों को पकड़ने में अमझेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डाॅ इंद्रजीत बाकलवार ने  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर  आशुतोष पटेल को चोरों  को पकड़ने के लिए निर्देशित किया था । थाना प्रभारी अमझेरा  चंद्रभाल सिंह एवं चौकी प्रभारी दसई राजू मकवाना एवं उनकी टीम द्वारा सक्रियता के साथ चोरों की तलाश की गई। जिसमें पुलिस को जल्द ही सफलता मिल गई। गोदाम से किसान की सोयाबीन एवं लहसुन चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया   आरोपियों से लगभग ढाई लाख कीमत की 41 बोरी लहसुनभी बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों एवं चोरी गए माल की तलाश जारी है।

 वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से गिरफ्तार आरोपी। प्रेम सिंह डामर टाण्डाखेड़ा ,करण कटारा निवासी आनंद खेड़ी,.विशाल गिरवाल निवासी आनंद खेड़ी,.मनीष  उर्फ मोहित परमार निवासी राजगढ़,प्रवीन उर्फ कालु  निवासी फुल गावड़ी

इनकी रही सराहनीय भूमिका

चौकी प्रभारी दसई उपनिरीक्षक राजू मकवाना, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद वैष्णव, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गुलाब खपेड़, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ईश्वर, आरक्षक राजू, सैनिक बाबूलाल मकवाना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें