ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

: हनुमंत्या साजोद में पिकअप वाहन से 21 पेटी अवैध शराब जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  राजोद । थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हनुमंत्या साजोद में स्टैंडियम के पास कच्चे रोड पर घेरबन्दी कर चार पहिया वाहन से 21 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार है। नशामुक्ति अभियान के तहत धार एसपी मनोजकुमार सिंह के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। एसपी के निर्देशन में एवं एएसपी डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, व सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्ग दर्शन में मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम हनुमंत्या साजोद में कच्चे रास्ते पर स्टेडियम के पास एक पीक अप वाहन में बेचने के उद्देश्य से लाई जा रही अवैध शराब को थाना प्रभारी हिरूसिह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा तथा आरोपी दिनेश पिता रतनलाल जायसवाल निवासी ग्राम हनुमंत्या साजोद के कब्जे से पिकअप वाहन तथा कुल 21 पेटियाँ अवैध शराब की जप्त की गई। पुलिस द्वारा कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का मश्रुका जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 46 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से जप्त शराब के लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ जारी है। उक्त कार्रवाई में थाना राजोद के सहायक उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र भाबर, आरक्षक मोहित सेन, रोहित नागर, मेहन्द्रसिंह वसुनिया तथा महिला आरक्षक हीना खराड़ी का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें