ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: राजोद में वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके बेटों पर पडोसी ने किया जानलेवा हमला,मकान के दरवाजे से अवैध कब्जा कर दीवार बनाने से रोका तो किया हमला,गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल किया रेफर

Admin

Sun, Feb 4, 2024

धार। जिले में पत्रकारों पर हमले की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों पार्किंग को लेकर मांडू में मीडियाकर्मी के साथ होटल संचालक ने मारपीट की थी। तो शनिवार को राजोद मे वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके पुत्रो के साथ पडोसी ने मकान विवाद को लेकर मारपीट कर चोट पहुॅचाई।

वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा एंव उनके पुत्र राजेश एंव विजय के साथ पडोसी बनवारी धाकड,गणेश,पवन,उमा,शंकुतलाबाई,रमेश,देवीलाल,श्रीराम,विशाल धाकड और तरूण टेलर ने राड और डंडो मारपीट की जिससे वे गंभीर घायल हो गये।  
श्री नायमा का बस स्टैड  पर मकान है। जहां पर पडोसी उनके मकान के सामने पूर्व में अवैध रूप से सीढ़ी बना चुके थे। तथा शनिवार को दरवाजे के समीप दीवार बनाकर रास्ता बंद कर रहा था। तभी छोटे पुत्र विजय ने सूचना देकर पिता एंव भाई को बुलाया और कहा कि दरवाजे के समीप दीवार बनाकर रास्ता क्यों बंद कर रहे हो तभी इन लोगों ने मारपीट कर चोट पहुॅचाई। तीनों को राजोद मे प्राथमिक उपचार के बाद भोज चिकित्सालय धार रेफर किया गया।


घटना की खबर लगते ही जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटु शास्त्री जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना पर रोष जताते हुये घटना की जानकारी लेकर तुरंत पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर अवगत कराते हुये उचित कार्यवाही की मांग की।  श्री शास्त्री ने बताया की जल्द ही इस मामले मे प्रतिनिधि मंडल आईजी से भी मिलेगा।


वहीं इस मामले में पुलिस ने फरियादियों को भी आरोपी बना दिया है। घटना के दौरान पिटने और गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा,उनके पुत्र राजेश नायमा,अशोक नायमा और विजय नायमा को भी आरोपी बना दिया। पुलिस ने दुसरे पक्ष की रिपोर्ट पर इन चारों के खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें