ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े मोटरसाइकिल चोर, तीन चोरों से चोरी की 6 मोटरसाइकिल की बरामद, इंदौर और पीथमपुर जैसे बड़े शहरों में रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम

सरदारपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 3 मोटर सायकल चोरों को पकड़कर उनके  पास से 6 मोटर सायकल पकड़ी। ये चोर इंदौर और पीथमपुर जेसे बड़े  शहर में  रेकी कर वाहन चोरी करते थे।

 एसपी मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. इन्द्रजीत बाक्लवार और एसडीओपी  आशुतोष पटेल,  के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.01. 2024 को मोटर सायकल चोरी के 03 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी की 06 मोटर सायकले जप्त की गई है।

थाना प्रभारी, थाना सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी रिगंनोद, थाना सरदारपुर की टीम के द्वारा "घटना दिनांक 10.01.2024 को दौराने वाहन चेकिगं दो मोटर सायकलो को चेकिगं हेतु रोककर मोटर सायकल चालको से मोटर सायकलो के दस्तावेजो के संबंध में पुछताछ करते चोरी की होना बताई गई जिस पर उक्त दोनों मोटर सायकल चालको विकास पिता भुरसिंह मोर्य जाति भीलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी माफीपुरा, थाना तिरला, जिला धार एवं लालु उर्फ मनेश पिता सागरसिंह अजनार जाति भीलाला, उम्र 18 वर्ष, निवासी रतनपुरा, थाना बोरी, जिला अलिराजपुर से उक्त चोरी की दोनों मोटर सायकले जप्त की गई तथा आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।

जिनसे पुछताछ करते आरोपीयों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कुल 06 मोटर सायकले पिथमपुर, माचल, बेटमा, इंदौर मे अलग-अलग जगहो से चोरी करना बताया तथा आरोपी विकास द्वारा 02 चोरी की मोटर सायकल अपने घर पर छिपाकर रखना बताया गया तथा आरोपी लालु उर्फ मनेश द्वारा एक चोरी की मोटर सायकल अपने घर पर छिपाकर रखना बताया गया तथा 01 चोरी की मोटर सायकल अपने साथी सागर उर्फ रोहीत बघेल निवासी छत्रीपुरा तिरला को देना बताया गया। जो पुछताछ पर से उक्त दोनों आरोपीयों के घरो से चोरी की 03 और मोटर सायकल जप्त की गई तथा 01 चोरी की मोटर सायकल आरोपी सागर उर्फ रोहित के घर से जप्त कर आरोपी सागर उर्फ रोहीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध इस्तगासा क्र 01/2024 धारा 41 (1-4), 102 जा०फौ० एवं धारा 379 भादवि का तैयार किया गया है। आरोपीयो अन्य चोरी के मामलो मे पुछताछ की जा रही है।

चोरों से बरामद मोटर सायकल 

01. एक काले रंग की होण्डा शाईन मोटर सायकल क्र एमपी 09 वी सी 2866 इंजन नम्बर JC65E71222613 चेचिस नम्बर ME4JC654GH7147859 पुरानी इस्तेमाली।

02. एक काले रंग की बजाज पल्सर एन एस 160 मोटर सायकल क्र एमपी 09 एक्स ई 4295 जिसका इंजन नम्बर JEXCMK03912 चेचिस नम्बर MD2A92DX2MCK00678 पुरानी इस्तेमाली।

03. एक काले रंग की बजाज पल्सर 180 एफ मोटर सायकल क्र एमपी 09 एक्स ए 5476 जिसका इंजन नम्बर DJXCLL01176 चेचिस नम्बर MD2A12DX1LCL02737 पुरानी इस्तेमाली।

04. एक काले रंग की बिना नम्बर की याम्हा आर 15 मोटर सायकल जिसका इंजन नम्बर G3N4E0398130 चेचिस नम्बर ME1RG6758N0018006 पुरानी इस्तेमाली।

05. एक नीले काले रंग की बजाज पल्सर 150 सीसी मोटर सायकल क्र एमपी 09 वी एक्स 5769 जिसका इंजन नम्बर DHYRKF67871 चेचिस नम्बर MD2A11CYXKRF40461 पुरानी इस्तेमाली।

06. एक काले रंग की हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र एमपी 11 एम एक्स 6866 जिसका इंजन नम्बर HA11EMJ9E27240 चेचिस नम्बर MBLHA7159J9E24585 पुरानी इस्तेमाली।

इनकी रही सराहनीय भूमिका :- उक्त आरोपीयों को पकड़ने में उनि जेसी निनामा, सउनि दशरथसिंह चौहान, प्रआर 649 गज्जुलाल वसुनिया, प्रआर 810 बच्चुसिंह, प्रआर 911 थानसिंह जमरा, आरक्षक 395 दिलीप, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 488 शिव जी, आरक्षक 702 गोरसिंह, आरक्षक 372 विनोद की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें