ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: सामुहिक विवाह सम्मेलन से घर जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

बदनावर। बीती रात ग्राम राजोद में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर अपने गांव जा रहे बाइक सवार बसंतीलाल पिता भेरूलाल धाकड़ 52 निवासी ग्राम धमोतर थाना नामली रतलाम की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
वे रात में करीब 9 बजे बाइक से निकले थे। तभी पेटलावद रोड पर ग्राम छायन व केंद्रफाटा के बीच मोड़ पर सामने से तेज गति से आए ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर में आई गंभीर चोट से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्राला नं एमपी 09 एचजी 6436 भी पलट गया। उसमें गेहूं भरे थे। बाद में शव को बदनावर सिविल अस्पताल लाए।पुलिस ने मर्ग कायम कर आज सुबह पीएम करवाने के बाद शव घरवालों के सुपुर्द किया। रात में ही पता चलने पर समाजजन अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें