ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: अवैध शराब जप्ती को लेकर अमझेरा पुलिस की बडी कार्यवाही 8 लाख रू मुल्य की 181 पेटी बियर पकडी,एक पखवाडे मे सरदारपुर अनुभाग मे पुलिस को अवैध शराब जप्ती के मामले मे मिली तीसरी बडी सफलता

अमझेरा । पिछले एक पखवाडे मे सरदारपुर अनुभाग मे अवैध शराब की जप्ती मे सरदारपुर अनुभाग मे पुलिस को तीसरी बडी सफलता मिली है। इसमे से दो बार तो अमझेरा थाना क्षैत्र मे ही पुलिस ने पिकअप वाहन से पुलिस ने लाखो की अवैध शराब पकडी है।
एसपी मनोज कुमारसिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारीयो को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते आदर्श आचार संहिता लागु होने से अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुये बताया की आदेश के परिपालन मे  28 मार्च को रात्री 10.30 बजे पुलिस चोकी दसई थाना अमझेरा पुलिस को मुखबीर द्वारा कानवन से दसई मांगोद रोड तरफ जा रही अवैध शराब परिवहन कि सूचना मिली थी।  मुखबीर कि सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कcx द कलर की पीकअप वाहन क्रमांक एमपी-13 जीबी-5301 जो नारंगी कलर कि पन्नी से ढकी हुई दिखी वहाँ पर टीम द्वारा रोड को घेराबंदी कर पीकअप वाहन को रोका जिसमे चालक व उसके दो साथी थे। तीनो आरोपी पीकअप को छोडकर भागने लगे जिसमे से एक आरोपी को टीम ने पकड लिया व चालक व एक साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये। एक आरोपी प्रभु पिता कालु बामनिया को गिरफ्तार किया गया है।


आरोपीयो के नाम -प्रभु पिता कालु बामनिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम करचट थाना टाण्डा  को गिरफ्तार किया गया। वही आरोपी दीपेश पिता नवलसिंह बामनिया जाति भील निवासी ग्राम करचट थाना टाण्डा  गंगाराम पिता जोरावर बामनिया जाति भील निवासी ग्राम करचट थाना टाण्डा फरार हो गये।

पुलिस ने पिकअप वाहन से 136 पेटी माउंट सुपर स्ट्रांग बीयर, 45 पेटी लंदन प्राईड अंग्रेजी शराब कुल 552.12 बल्क लीटर शराब किमती करीबन 8 लाख रुपये बरामद की। वही पिकअप वाहन जिसकी किमत 8 लाख रू एंव  एक वीवो कंपनी का एक और एक मैकेनिकल कंपनी का मोबाइल किमती 15000  को भी जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही मे अमझेरा थाने के निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम के  उनि. रमेशचन्द्र डामोर चोकी प्रभारी दसई, प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक गुलाबसिंह खपेड ,आरक्षक राजू नायक आरक्षक देवेन्द्र परमार, आरक्षक  रामगोपाल बैरागी की सराहनीय भुमिका रही।
ज्ञात रहे इसके पुर्व अमझेरा पुलिस ने रोड गश्त के दौरान 14 मार्च को पिकअप वाहन से 5 लाख 64 हजार रू मुल्य की 196 पेटी बियर पकडी थी। वही 18 मार्च को इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर मुखबिर की सुचना पर मिडवे होटल के समीप 6 लाख 60 हजार रू की 125 पेटी बियर पकडी थी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें