ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: नशा मुक्ती अभियान में रिंगनोद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ी 105 पेटी अवैध शराब, सरदारपुर अनुविभाग में लगातार दूसरे दिन पुलिस को अवैध शराब जपती में मिली बड़ी सफलता,मौके से दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Admin

Sat, Mar 30, 2024

सरदारपुर। आचार संहिता के दौरान अवैध शराब जपती को लेकर लगातार दूसरे दिन सरदारपुर अनुविभाग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । रिंगनोद पुलिस ने संग्रहण कर रखी 105 पेटी अवैध शराब को पिकअप के साथ जप्त किया । 

पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डाॅ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं एसडीओपी आशुतोष पटेल सरदारपुर के मार्ग दर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव एवं रंग तेरस पर्व में शराब संग्रहण को देखते हुवे नशा मुक्ती अभीयान के तहत पुलिस अधीक्षक  धार द्वारा लगातार अलग-अलग स्थानो पर आकस्मीक चेकिगं करवाई जा रही है। चुनाव के दौरान भोले भाले आदिवासी समाज के लोगो को अवैध शराब ब्लैकरो द्वारा अवैध शराब की खपत की जाने की पुर्ण संभावना को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक धार द्वारा रिगंनोद पुलिस को कार्यवाही हेतु निर्देशीत किया गया था ।

चोकी रिगंनोद थाना सरदारपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सरदारपुर  प्रदीप कुमार खन्ना एवं  जे सी निनामा चोकी प्रभारी रिगंनोद के नेतृत्व में पुलिस चोकी रिगंनोद की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना अनुसार राजगढ-कुक्षी रोड़, हाईसेकेन्ड्री स्कुल के सामने, रिगंनोद में एक बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पीकअप को रोककर तलाश लेते पीकअप के अन्दर से अवैध 70 पेटी गोवा विस्की, 20 पेटी लंदन प्राईड विस्की एवं 15 पेटी वास्को बीयर कुल 105 पेटी अवैध शराब कुल 982.800 बल्क लिटर मय बिना नम्बर की इंजन चेचीस नम्बर घीसी हुई महेन्द्रा बोलेरो पीकअप जप्त की जाकर मौके पर से आरोपी चालक नारायण पिता भेरूसिंह चोधरी जाति लोधा, उम्र 50 वर्ष, निवासी अस्पताल रोड़, अमझेरा, थाना अमझेरा एवं साथी रजनीश पिता गुलजार विश्वकर्मा जाति लौहार, उम्र 32 वर्ष, निवासी टावर के पास, ग्राम निम्बी, तह. व थाना मउ, जिला चित्रकुट, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपीयों से जप्तशुदा शराब को लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है तथा जप्तशुदा शराब एवं पीकअप की राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रुका:- 70 पेटी गोवा विस्की, 20 पेटी लंदन प्राईड विस्की एवं 15 पेटी वास्को बीयर कुल 105 पेटी अवैध शराब कुल 982.800 बल्क लिटर मय बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पीकअप कुल जप्त मश्रुका किमती करीबन 10,18,780 रूपए  

इनकी रही सराहनीय भूमिका:-  उक्त आरोपीं को पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, थाना प्रभारी सरदारपुर, उनि जे सी निनामा, चोकी प्रभारी रिगंनोद, सउनि दशरथसिंह चोहान, प्रआर 911 थानसिंह जमरा, प्रआर 810 बच्चुसिंह, प्रआर 649 गज्जुलाल वसुनिया, आरक्षक 395 दिलीप बघेल, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 488 शिवजी, आरक्षक 372 विनोद, आरक्षक 1067 अशोक, आरक्षक 702 गोरसिंह, सैनिक 226 नन्दराम की सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें