ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: लाबरिया मे चोरो ने एक दर्जन मकान व दुकानों के तोड़े ताले,हजारों की नगदी सहित लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ,सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुए चोर

लाबरिया। बीती रात्रि मे लाबरिया मे चोरो ने जमकर उत्पात मचाकर करीब एक दर्जन से अधिक सुने मकानो व दुकानो मे चोरी की वारदात कर लाखों के गहनों के साथ हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी पूजन के बाद रात्रि 1 बजे के लगभग चोरों ने गांव के बाहरी हिस्से मे स्थित दुकानों एवं मकानों पर वारदात को  अंजाम दिया। एक जगह पर तो चोरो ने लगे सीसीटीवी कैमरे की चिप तक ले उड़े एवं सरदारपुर -बदनावर मार्ग पर नदी के किनारे स्थित मयंक जायसवाल के ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैमरे मे कैद हो गये। गाँव मे एक के बाद एक चोरी की वारदात के खबर लगते ही हड़कंप मच गया। वही चोरी की वारदात का पता लगने पर राजोद थाने से पुलिस बल ने आकर शुरुआती जांच भी आरंभ कर दी।


शुरुआती तौर पर जिनके यहां पर चोरी की वारदात की खबर है इसमें प्रमुख रूप से रामचंद्र पिता धुला मारू,बलराम पिता रामरतन मारू,मुकेश पिता राजकुमार गौड़,मनीष पिता पन्नालाल माही कालोनी ,अबुली बोहरा की किराना दुकान,मयंक जायसवाल का ढाबा,श्रीराम जायसवाल की किराना दुकान,मुन्नालाल के मकान,प्रताप -बाबूलाल के मकान, मकान,कैलाश मेडा के मकान पर एवं रामेश्वर चौधरी के मकान पर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की खबर है ।  


बताया गया की रामचंद्र मारू के बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क पर दो हजार की नकदी के साथ चोर यहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के चीफ तक ले गये। वही मयंक जायसवाल के ढाबे पर से करीब दो हजार की नगदी व अबुली बोहरा की किराना दुकान पर करीब 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया है।

वही माही कालोनी स्थित मनीष नामक व्यक्ति जो माताजी पूजन के लिए गांव गया हुआ था उसके सुने मकान मे से चोरों ने चांदी एवं सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया ।
वैसे पुलिस ने शुरुआती जांच आरंभ कर दी है। लाबरिया मे पहली बार एक साथ इतनी जगह चोरी की वारदात से हड़कंप मचा हुआ   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें