ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: दसई मैं एक सप्ताह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात ,सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

दसाई । नगर में चोरो के हौसले लगातार बढते ही जा रहे हैं। विगत दिनो नाहर ज्वेलर्स के मकान में 25 लाख से अधिक के आभूषण की चोरी हुई थी। इस घटना को एक सप्ताह भी नही हुआ था कि बीती रात्रि मे एक बार फिर चोरो ने धावा बोलकर लगभग 4 लाख रुपये का माल ले जाने में सफल हुए है। इधर पुलिस चोरो तक नही पहुंच पा रही है। एक सप्ताह अंदर दसाई नगर में दुसरी चोरी की घटना से हर कोई भयभीत हैं।

नगर के प्रसिद्ध चंदनवावडी हनुमान मन्दिर रोड पर गोपाल पाटीदार (भालोड) के सुने मकान में चोरो ने धावा बोलते हुए डीजे का कीमती सामान स्पीकर, माईक्रोफोन, मिक्सर केबल, यूनिट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताल तोडकर सुने मकान में चोर घुसे थे।

मकान मालिक गोपाल पाटीादर अपने बेटे की 9 मई को होने वाली शादी की निमत्रंण पत्रिका वितरण करने घर से बाहर गया थे। घर पर कोई नही था। जब सुबह गोपाल का बेटा दीपक सुबह पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ मिला तथा अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पडा था तथा डीजे का सामान नही था।

सूचना मिलने पर दसाई चौकी प्रभारी अशोक कनेश मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा बनाया गया। दसाई में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर समय रहते अकुंश नही लगा तो चोरो के हौसले और बढ़ जाएंगे।

चौकी प्रभारी अशोक कनेश ने कहा कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें