ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: पिकअप मे भूसे की बोरियों के बीच ले जा रहे थे अवैध शराब,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकडी लाखो की शराब,वाहन जप्त,चालक फरार,सरदारपुर अनुभाग मे एक सप्ताह मे पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता


राजगढ। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही पुलिस अवैध शराब एंव अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता के साथ चेकिंग अभियान चला रही है। एक सप्ताह पुर्व ही सरदारपुर अनुभाग के अमझेरा थाना क्षेत्र मे रोड गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब पकडी थी। वही अब राजगढ मे पुलिस ने अवैध शराब पकडी है।
 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. इंद्रजीत बाकलवार के नेतृत्व में  ’आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं आचार संहिता के लागू होते ही सभी हाईवे एवं टोल नाकों पर कड़ी चेकिंग लगाई जा रही है’ इसी क्रम में एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़  संजय रावत एवं राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा  अवैध शराब से भरी हुई पिकअप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देेते हुये बताया की राजगढ़ टीआई संजय रावत एंव उनकी टीम के द्वारा इंदौर अहमदाबाद फोरलेन रोड मिडवे रिसोर्ट के पहले सियावद चौराहे पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 1967 को पकडा जिसमें भूसे की बोरियों के बीच अवैध शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की मुखबिर की सुचना पर सोमवार दोपहर मे करीब 3.30 बजे नाकाबंदी की गई थी। राजगढ़ चैकडी से वाहन को का पीछा किया गया। मिडवे होटल के समीप वाहन चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें भुसे की बोरिया की बीच शराब रखी हुई थी।


तलाशी के दौरान वाहन मे कुल 125 पेटी माउंट 6000 अँग्रेज़ी बियर ’शराब कुल कीमत 3,60,000 रुपये’ अशोक लेलैंड कंपनी का लोडिंग टेम्पो (दोस्त) जिसकी कीमत करीब 3,00,000’ रुपये जब्त किया।

उक्त कार्यवाही मे  थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत उप निरीक्षक कीर्तन सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत, सहायक उप निरीक्षक अर्जुन पटेल, प्रधान आरक्षक विपिन कटरा, आरक्षक अमित बामनिया एवं सैनिक देवेंद्र पवार का सराहनीय सहयोग रहा। 

ReplyForwardAdd reaction

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें