ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: तेज रफतार आईशर ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर,पति-पत्नि की मौत पोता हुआ घायल

सरदारपुर । मंगलवार को तेज रफ्तार से आ रहे आईसर वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिसमे पति पत्नी की मृत्यु, पोते को उपचार के लिये धार रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत लाल पिता मांगीलाल जाति जयसवाल उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी रालामंडल अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई, उम्र लगभग 55 वर्ष व पोता चीनू पिता गोपाल जयसवाल ,को लेकर ग्राम रालामंडल से केसरपुरा की ओर जा रहे थे तभी कपास्थल फाटे वह केसरपुरा के बीच में तेज गति से आ रहे हैं आईसर वाहन क्रमांक एमपी 13 जीबी 0166 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी जिसमें लक्ष्मीबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही अमृतलाल को डायल हंड्रेड की मदद से अमझेरा ले जाया गया जहा इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वही पोते चीनू को धार रेफर किया गया।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया ,घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे के लगभग की है दसाई चैकी के प्रधान आरक्षक गुलाबसिह सहित मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया व ,आईसर वाहन को अपने कब्जे में लिया गया, वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें