ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: साल के आखिरी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ट्रैक्टर चोरों की गैंग को पकड़ा एक ट्रैक्टर और जीप की बरामद, दिन मे रेकी कर ढूंढते थे शिकार, रात को देते थे वारदात को अंजाम

सरदारपुर। लंबे समय से सरदारपुर तहसील क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरों ने ग्रामीण और पुलिस को परेशान कर रखा था। साल के विदा होते ही शातिर चोरों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली । चोरी की घटना में शामिल  आरोपियों से पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक्टर सहित एवं जीप भी बरामद की है। 

 पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं श्रीमान आशुतोष पटेल, एसडीओपी सरदारपुर के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  इन बदमाशो को पकड़ने में सफलता मिली ।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की 30 दिसंबर को को ट्रेक्टर-ट्राली चोरी के 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का एक ट्रेक्टर-ट्राली बरामद किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त एक बोलेरो जीप जप्त की गई है। फरियादी बाबुलाल पिता लक्ष्मण  बढवाल जाति मारू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बोला, थाना सरदारपुर के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर पर उपस्थित होकर सूचना किया कि ‘‘घटना दिनांक 26-27.12.2023 को मध्य रात्रि मे कोई अज्ञात बदमाश उसका एक लाल रंग का मेशी कम्पनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 11 एडी 3817 मय ट्राली के फरियादी के घर के बाहर से चोरी चला गया है।’’ फरियादी की सूचना पर से थाना सरदारपुर पर अपराध क्र 559/2023 धारा 379 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने अनुसंधान थाना प्रभारी, थाना सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 30.12.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ‘‘ग्राम बोला से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी कर ले जाने वाले व्यक्ति गुलाब भील निवासी मौलाना के खेत मे बनी टापरी मे बैठे है तथा चोरी के ट्रेक्टर-ट्राली को कंही पर बेचने की बातचीत कर रहे है।’’ मुखबीर सूचना पर विश्वास कर गुलाब भील के खेत पर बनी टापरी पर पंहुचे जंहा पर मौके पर से चार संदेहीगण भुरा उर्फ बहादुर पिता नन्दराम बारिया जाति भील निवासी पांच पिपला जौलाना, सचिन पिता चंपालाल राठौर जाति तेली निवासी लाबरिया, मनिष पिता मांगीलाल वसुनिया जाति भील, निवासी टाण्डाखेड़ा एवं उंकार पिता मोहन भाबर जाति भील निवासी बोला को घेराबंदी कर पकड़ा व साथ लेकर थाना आए व पुछताछ करते उक्त चारो आरोपीयों द्वारा बताया गया कि ‘‘उक्त चारो आरोपी भुरा उर्फ बहादुर, सचिन, मनिष एवं उंकार चारो ने मिलकर अपने एक और फरार साथी गुलाब पिता नारसिंह भुरिया जाति भील निवासी खामड़ीपाड़ा मौलाना के साथ ग्राम बोला मे रोड़ के पास रखा लाल रंग का मेशी ट्रेक्टर चोरी करने व बेचने की योजना बनाई थी जिसके बाद आरोपी भुरा उर्फ बहादुर द्वारा बताया गया कि पायलेटिगं व आने जाने के लिए वाहन की जरूरत पड़ने पर भुरा उर्फ बहादुर अपने साथी गुलाब पिता नाहरसिंह भील निवासी खामरीपाड़ा मौलाना के साथ ग्राम धुलिया खेड़ी गया।

जंहा से भुरू के दोस्त कमलेश उर्फ मयाराम गिरवाल निवासी धुलियाखेड़ी से उसकी बोलेरो जीप क्र एमपी 11 सीसी 1479 पशुपतिनाथ दर्शन करने जाने का बोलकर मांगकर लाए थे। जिसके बाद घटना दिनांक को आरोपीगण भुरा उर्फ बहादुर, सचिन, मनिष एवं उंकार चारो ने मिलकर फरियादी बाबुलाल के घर के बाहर रखा मैशी कम्पनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 11 ए डी 3817 चोरी किया तथा फरार आरोपी गुलाब भुरिया के कहे अनुसार बेचने के लिए दलौदा मण्डी के पास छिपाकर रख दिया था तथा गुलाब उक्त चोरी के ट्रेक्टर-ट्राली को बेचने के लिए गिराक ढूढने गया हुवा है।’’ आरोपीयों के द्वारा दिए गए मेमोरेण्डम पर से आरोपीयों को हमराह लेकर रवाना होकर दलौदा मण्डी के पीछे ढाबे के पास पंहुचे जंहा पर उक्त चारो गिरफ्तार आरोपीयों की निशादेही से फरियादी का चोरी का उक्त ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किए गए व फरार आरोपी गुलाब भुरिया की तलाश की जा रही है जो वक्त घटना से ही फरार चल रहा है। आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है।

इस तरह देते थे  वारदात को अंजाम:- गिरफ्तारशुदा आरोपीगण भुरा उर्फ बहादुर बारिया, सचिन राठौर, मनिष वसुनिया, उंकार भाबर मिलकर गांव-गांव मे घूम-फिरकर किसानो के ट्रेक्टर की रेकी करते थे व मौका देखकर चोरी कर लेते व अपने फरार साथी गुलाब भुरिया को साथ मिलकर मंदसौर जिले के दलौदा के निवासी प्रदीप शर्मा कुमावत को बेचते थे जो उक्त चोरी के ट्रेक्टरो को खरीदकर खुर्द-बुर्द कर आगे बेच देता था।

*बरामद चोरी का मश्रुका*:- एक लाल रंग का मैसी 241 टनर ट्रेक्टर क्र एमपी 11 एडी 3817 जिसका इंजन नंबर S3251H81658 एवं चेचिस नम्बर MEA8D061FH2140355 मय ट्राली के किमती करीबन 07 लाख रूपए।

*चोरी मे प्रयुक्त जप्तशुदा वाहन*:- एक महेन्द्रा बोलेरो जीप क्र एमपी 11 सीसी 1479   

                              किमती 5 लाख रूपये।

*गिरफ्तार आरोपीगण*:- 

01. भुरा उर्फ बहादुर पिता नन्दराम बारिया जाति भील निवासी पाच पिपला, जौलाना, थाना सरदारपुर

02. सचिन पिता चंपालाल राठौर जाति तेली निवासी लाबरिया थाना राजोद

03. मनिष पिता मांगीलाल वसुनिया जाति भील, निवासी टाण्डाखेड़ा थाना अमझेरा

04. उंकार पिता मोहन भाबर जाति भील निवासी बोला थाना सरदारपुर

*आरोपी के आपराधिक रिकार्ड*

1. भुरा उर्फ बहादुर पिता नन्दराम बारिया जाति भील निवासी पाच पिपला, जौलाना, थाना सरदारपुर

कं. अप.क्र. धारा

1 399/2014 34 ए आबकारी एक्ट

2 42/2021 34 ए आबकारी एक्ट

3 559/2023 379 भादवि

2. सचिन पिता चंपालाल राठौर जाति तेली निवासी लाबरिया थाना राजोद

कं. अप.क्र. धारा

1 244/2017 341,294,323,426,506,34 भादवि

2 80/2022 25 बी आर्म्स एक्ट 

*फरार आरोपीगण*:- 

01. गुलाब पिता नारसिंह भुरिया जाति भील निवासी खामड़ीपाड़ा मौलाना, थाना सरदारपुर

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*:-  उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, उनि जेसी निनामा, उनि भारतसिंह हटीला, उप.निरी. रमाकांत शुक्ला, सउनि दशरथसिंह चौहान, सउनि मनोज परमार, सउनि संदीपसिंह बैंस, प्र.आर. 649 गज्जुलाल वसुनिया, प्रआर 182 मोहनसिंह, आरक्षक 316 रमेश नायक, आरक्षक 561 प्रताप, आर. 406 शैतानमल भुरिया, आरक्षक 981 हरिशंकर, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 395 दिलीप, प्र.आर. गुलाब, आर. 184 राजु चौकी दसई,सैनिक 158 राजेष चौधरी एवं ऑपरेटर रवि पाटीदार एवं ग्राम बोला निवासीयों का भी सराहनीय भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें