ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: अमझेरा थाना पुलिस द्वारा बाइक पर अवैध शराब ले जा रहें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Admin

Sun, Apr 7, 2024


अमझेरा। धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के निर्देश पर कार्रवाई की गई हैं।
अमझेरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गरवाडा- जाटपुरा रोड से बाइक क्रमांक MP-11 MP-6560 पर सवार आरोपी सीताराम पिता फुलसिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम ग्वालमगरी तथा कट्या पिता फुलसिंह उम्र 50 साल दोनों निवासी ग्राम ग्वालमगरी को अवैध रूप से ले जा रहे 6 पेटी पाँवर कंपनी की बीयर किमती करीबन 21 हजार 600 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक कैलाश कटारे, अब्दुल रऊफ खान, आरक्षक रामगोपाल बैरागी राहुल मंडलोई, बद्री मुनिया का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें