ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: अमझेरा पुलिस ने फिर पकड़ी लाखो की अवैध शराब, पिकअप और टवेरा वाहन से 203 पेटी बीयर की जप्त चार आरोपी गिरफ्तार

Admin

Sun, Apr 14, 2024

अवैध शराब को लेकर अमझेरा पुलिस की कार्यवाही


अमझेरा। इंदौर से सरदारपुर की और से जा रही अवैध शराब के खिलाफ अमझेरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। दो वाहनों में बीयर की पेटियों को ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, इसके बाद फोरलेन मार्ग पर पुलिस की दो टीमों ने कल रात्रि करीब 11 बजे से ही तैनात थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे पिकअप सहित टवेरा वाहन को रोका गया। वाहनों की तलाशी के दौरान अंदर बीयर की पेटियां रखी हुई थी, वाहन चालकों से पूछताछ करने पर शराब को लेकर कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले। ऐसे में शराब सहित दोनों वाहनों को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची, जहां पर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया, उनि राजशेखर वर्मा, सउनि मुकेश अलन्से, प्रआर गुमानसिंह, आरक्षक शंकर द्वारा की गई है।
दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश एसपी मनोज कुमार सिंह ने गत दिनों बैठक में दिए थे। जिसके बाद से ही एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में लगातार अवैध शराब को लेकर थाना स्तर पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। अमझेरा पुलिस ने ही एक माह के भीतर तीसरी बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पुलिस की दो टीमें रात से ही नजर बनाए हुई थी, सुबह के समय घेराबंदी करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-09 जीएच-8243 व टवेरा वाहन क्रमांक जीजे-01 केएन-5769 को रोका गया। हालांकि वाहन रुकते ही चालक सहित अन्य लोगों ने भागने का प्रयास भी किया, किंतु पुलिस टीम की सक्रियता से चार आरोपियों को पकडा गया है। पुलिस ने इस मामले में संजय पिता ओंकार, अनिल पिता खुमसिंह, सुनिल पिता मदन, संतोष पिता रामा को गिरफ्तार किया है। पिकअप वाहन के पिछले हिस्से में बीयर की पेटियों को आरोपियों ने फलों को रखने वाली कैरेट को रखकर छुपा रखा था, ताकि बाहर से पेटियां नजर नहीं आए। दोनों वाहनों में 7 लाख रुपए कीमत की 203 बीयर की पेटियां रखी हुई थी, साथ ही दोनों वाहनों की कुल कीमत 14 लाख रुपए ह

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें